शौहिद सैफी संवाददाता एन 20 न्यूज़
परीक्षितगढ़- रविवार को अखिल विद्या सीमति व नगर पंचायत के तत्वाधान में ऐतिहासिक गांधारी सरोवर प्रांगण में एक दिवसीस तीज मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन चेयरमैन हिटलर त्यागी ने फीता काट कर कहा कि मेला हमारी संस्कृति की पहचान है। हमें इस विरासत को आगे बढना है। सबको मिलजुल कर ऐसे कार्यक्रमों में हिस्सा लेना चाहिए तभी क्षेत्र की पहचान बनती है।। तीज क्वीन प्रतियोगिता में तीज क्वीन प्रिया प्रथम व तीज गर्ल में वंशिका, प्रथम, प्रियांशी द्वितीय व तृतीय काजल चौधरी रही।। निर्णायक मंडल में मेलाध्यक्ष पिंकी रानी, पूनम रूहेला, अंशु, ऋतु गौतम आदि रही। मेले में महिलाओं ने झूले का आंनद लेते हुए मंगल गीत गाए। वहीं बच्चों ने खेल खिलौने व चाट पकड़ोयिों का आन्नद लेते हुए खूब मौज मस्ती की। २१ समाजसेवी महिलओं को प्रशिस्त पत्र देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज सेवी सुनील जैन व संचालन स्वाति चौधरी ने किया।इस दौरान विष्णु अवतार रूहेला, सभासद कपिल लोहरे, आदेश गुर्जर, कमल सिंघल, संदीप जाटव, राम नारयण शर्मा, मोनिका प्रजापति, भगवती प्रजापति, मोनी वर्मा, रिंकू सिंह, मोहिनी वर्मा, निर्मला वर्मा, राजेश चौधर, सोनम सभासद, हरि ओम त्यागी, पराग सोनी, हेम सिंह, कृष्ण चौधरी आदि का सहयोग रहा।

