मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
सरधना ।सरधना-खिर्वा जलालपुर, मार्ग स्थित तेज पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस समारोह उत्साहपूर्वक और धूम धाम से मनाया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रधानाचार्या डॉ नीतू सिंह और स्कूल एडवाइजर सुभाष चंद नलवा द्वारा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यारपण और पुष्पांजलि द्वारा लिया गया। संचालन कनक और स्नेहा ने संयुक्त रूप से किया। शिक्षकों के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते स्कूल के प्रबंधक निदेशक डॉ टी पी सिंह द्वारा अपनी ओर से शिक्षक दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की तथा उपहार भी भेंट स्वरूप दिए गए।तनु गुप्ता ने अंग्रेजी और साक्षी ने हिंदी में शिक्षक दिवस पर अपने विचार प्रकट किए।सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न मनोरंजक खेलों द्वारा सभी शिक्षकों और छात्रों ने समारोह को यादगार बना दिया। नृत्य, नाटक और खेलों में मुख्य रूप से कक्षा 7, 8, 9, 10, व 11 के छात्र, छात्राओं और शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्या डॉ नीतू सिंह ने शिक्षक दिवस के अवसर पर मूलमंत्र गुरुरब्रहमा, गुरुर्विष्णु का उदाहरण देकर गुरु की महिमा का सभी छात्रों को महत्व बताया और सदैव उनके द्वारा दर्शाए मार्ग का अनुसरण करने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक ही छात्रों के भविष्य के निर्माता होते हैं। स्कूल एडवाइजर एस० सी० नलवा ने अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चों के प्रथम गुरु उनके माता पिता ही होते हैं, आज के इस आधुनिक युग में भी सभी बच्चों को अपने माता पिता के आदेश का पालन और उनका हमेशा सम्मान करना चाहिए, उनके आशीर्वाद से ही उनका उज्ज्वल भविष्य संभव है। डीपीएस नोएडा की अध्यापिका अंशु नलवा और बागवानी विशेषज्ञ हरेंद्र चौधरी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक सतेंद्र कुमार, अनुज त्यागी, मोहित, अमित नागर, अभिषेक त्यागी, अनु, सरिता, अंजू , नीलम, कविता, रूबी, शालिनी, रेखा, गरिमा, विदिशा, रजनी, पूर्ति, श्वेता, सपना, प्रीति, मीना, तथा राहुल सोम, अंकित अरोड़ा सहित सभी सीनियर छात्र छात्राओं और मीडिया मैनेजरयशपाल एस जांगिड़ का विशेष सहयोग रहा।

