मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ ।परीक्षितगढ़- सीएचसी पर आइ आइएमटी कॉलेज के छात्र- छात्राओं ने नारी सशक्तिकरण पर नुक्कड़ नाटक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं प्रस्तुत कर लोगों को दिया संदेश।नारी सशक्तिरण को लेकर समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आइआइ एमटी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सीएचसी परिसर में नुक्कड नाटक में शानदार प्रस्तुति देते हुए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बालिका शिक्षा, महिला सम्मान और सम्मान अधिकार प्रभाव शाली ढंग से दशार्या गया। नुक्कड नाटक में छात्र- छात्रों ने समाजिक कुरीतियों, भूण हत्या, बाल विवाह, लैंगिक भेदभाव पर करारा प्रहार किया। संवाद व नारो के जरिए यह संदेश दिया गया कि बेटियां किसी से कम नहीं है, सशक्तिरण से ही समाज व देश की प्रगति संभव है बेटी है तो कल है, शिक्षित बेटी सशक्त समाज जैसे नारों से परिसर गूंज उठा। चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों के साथ उपचार कराने पहुंचे मरीजों ने नाटक को खूब सराहा। वहीं सभी को बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा का संकल्प दिलाते हुए शपथ दिलाई। इस दौरान शिक्षिका यास्मीन सिद्धीकी, सीएचसी प्रभारी डॉ० रवि शंकर, डॉ० प्रवीण पंवार, डॉ०लता गौतम, डॉ ब्रिजेश, डॉ० तृप्ति, आशीष, प्रदीप, अवनीश कुमार, अंकित, नरेंद्र, विजय, प्रदीप के अलावा छात्र- छात्राएं मौजूद रहे।

