मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
गोरखपुर में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के काफिले पर पथराव करने के विरोध में गुरुवार को सपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी के नेतृत्व में कमिश्नरी चौराहे और कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कमिश्नरी चौराहे पर कुछ कुछ कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंकने की भी कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनके हाथ से पुतला छीन लिया। प्रदर्शन के दौरान सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी ने कहा कि गोरखपुर दौरे के दौरान उप विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ समाजवादी नेता माता प्रसाद पांडेय पर असामाजिक तत्वों द्वारा किए गए हमले की समाजवादी पार्टी घोर निंदनीय है। यदि लोकतंत्र में राजनीतिक दलों के जन संपर्क एवं जन समस्याओं की सुनवाई पर सत्ता संरक्षित अराजकतत्वों तथ्यों द्वारा प्राणघातक प्रहार होगा तो ये अराजकता का राज ही कहलाएगा। उन्होंने कहा कि हम विपक्ष में है। और विपक्ष को पूरा अधिकार है कि वह अपनी बात को सरकार तक पहुंचाए। समाजवादी पार्टी आरोपियों के विरुद्ध पक्षपात हीन कठोर दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग करती है। उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में जिला कोषाध्यक्ष एवं कार्यालय प्रभारी निरंजन सिंह, महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, पूर्व सिवालखास विधानसभा प्रत्याशी नदीम चौहान,शशिकांत गौतम, जीशान अहमद, अंकित शर्मा, अहतेशाम इलाही, ओमप्रकाश खटीक आदि शामिल रहे

