Oplus_16908288
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।संयुक्त गुर्जर परिसर के अध्यक्ष भोपाल सिंह गुर्जर ने एक वीडियो जारी कर व्यापारी सत्यम रस्तोगी के साथ हुई दुर्व्यवहार की घटना पर कड़ा विरोध दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में विपुल चपराना द्वारा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर का नाम लेकर गलत तरीके से व्यवहार किया गया, जिसकी गुर्जर समाज निंदा करता है।भोपाल सिंह गुर्जर ने कहा कि पुलिस प्रशासन से मांग की जाती है कि विपुल चपराना के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह का गलत आचरण न दोहराए।वहीं उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेता मुखिया गुर्जर द्वारा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर के खिलाफ दिए गए आपत्तिजनक बयानों पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि मंत्री का नाम बेवजह घसीटा जा रहा है, जिसे गुर्जर समाज किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। भोपाल सिंह गुर्जर ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में किसी ने राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर का नाम बिना कारण लिया या गलत टिप्पणी की, तो गुर्जर समाज सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा।उन्होंने कहा कि समाज एकजुट है और अपने नेताओं की गरिमा की रक्षा के लिए कानूनी और लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाएगा।

