विधायक निधि से 15 लाख रुपए की लागत से मेहपा,नगला कुंभा में सीसी रोड का निर्माण
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ/जानीखुर्द ।सिवाल खास विधान सभा क्षेत्र के मेहपा व नंगला कुम्भा गांव में रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद ने करीब पंद्रह लाख रुपए की लागत से दो सीसी रोड बनवाकर ग्रामीणों को सौगात दी है।रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद ने कहा कि गांवों के विकास के लिए प्रदेश की सरकार कटिबद्ध है। सिवाल खास विधान सभा क्षेत्र के नंगला कुम्भा गांव में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग प्रखण्ड द्वारा क्षेत्रीय रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद ने अपनी निधि से सीसी रोड का निर्माण कराया।यह सीसी रोड साख की पटरी से हसीन पुत्र शौकीन के मकान तक सात लाख सोलह हजार रुपए की लागत से बनाई गई। इसके अलावा सिवाल खास विधान सभा क्षेत्र में ही ग्राम मेहपा में पूर्व प्रमुख राजपाल के मकान से उपेंद्र के घर के रास्ते पर भी विधायक गुलाम मोहम्मद की निधि से ग्रामीण अभियंत्रण विभाग प्रखण्ड ने करीब सात लाख रुपए की कीमत से सीसी रोड का निर्माण करा कर ग्रामीणों को बड़ी सौगात दी है।इस मौके पर विधायक गुलाम मोहम्मद ने कहा कि भारत रत्न चौधरी चरण सिंह ने कहा था

कि देश की खुशहाली गांवों व खलियानों से होकर गुजरता है।गांवों के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।इस मौके पर प्रधान तरिकत, अब्लू ठेकेदार,नितिन,राजू प्रधान,लुकमान त्यागी, राशिद नंबरदार,हाजी फरमान,नबी मोहम्मद, नियामत,मुन्ना ठेकेदार,आरिफ मेंबर,अफसर चौधरी,मोनू ढीढाला,कुलदीप कुंडू,आनंद,बुद्धप्रकाश,बाबा देव,बबलू, रोहित,गुलबीर आदि प्रमुख थे।

