शौहिद सैफी संवाददाता एन 20 न्यूज
परीक्षितगढ़।परीक्षितगढ़ रिवरडेल इंटरनेशनल स्कूल में प्रथम खेल दिवस का आयोजन किया गया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ,स्वास्थ्य एवं खेल” को बढ़ावा देना है। प्रधानाचार्या सुमन सोमाल ने मंच से विद्यार्थियों के उत्तम स्वास्थ्य हेतु खेलों की महत्ता पर प्रकाश डाला। शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद भी विद्यार्थी जीवन का अभिन्न अंग है। इस विचारधारा पर बढ़ते हुए रिवरडेल इंटरनेशनल में अनेक प्रतिस्पर्धा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जैसे खो-खो, कबड्डी, दौड, लेमन रेस, रिले रेस, सौ मीटर रेस, थी लेग्स व छोटे बच्चों द्वारा सिंड्रेला रेस, पैकेप योर बैग्स, मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। खेलों में सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि एसआई. आरती यादव व डॉ. भावना शर्मा तथा प्रबंधक निदेशक राहुल गिरी व अमन गिरी ने पारितोषिक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।प्रधानाचार्या सुमन सोमाल ने सभी बच्चों की बहुत प्रशंसा की तथा भविष्य में भी अच्छी खेल भावना के साथ उत्कृष्ट खेल खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खिलाडियों को अनुशासित रहते हुए अपने खेल को खेलना चाहिए। एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है।कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त स्कूल अध्यापकों और अध्यापिकाओ का विशेष योगदान रहा।

