मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
भारतीय किसान यूनियन किसान सभा ने सरधना के मोहल्ला मंडी चमारान में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चौधरी निखिल राव ने की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य मोहल्ले की लचर बिजली व्यवस्था और स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में चर्चा करना रहा।बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाएमोहल्ला मंडी चमारान के निवासियों ने दो दिन पहले स्मार्ट मीटर लगाने आई बिजली विभाग की टीम का कड़ा विरोध किया था। निवासियों का आरोप है कि उनकी बस्ती में न तो उचित विद्युत लाइनें हैं और न ही बिजली के खंभे। बिजली विभाग ने बांस के डंडों पर अव्यवस्थित तरीके से तार खींच रखे हैं, जिससे किसी भी समय बड़ा फॉल्ट होने और जान-माल का नुकसान होने का खतरा बना हुआ है। निवासियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई है, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ। समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जिलाध्यक्ष चौधरी निखिल राव ने मोहल्ला मंडी के निवासियों को आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही बिजली विभाग के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। चौधरी निखिल राव ने स्पष्ट किया कि जब तक मोहल्ला मंडी में बिजली के खंभे और उचित विद्युत लाइनें नहीं लगाई जातीं, तब तक वहां स्मार्ट मीटर नहीं लगने दिए जाएंगे। उन्होंने बिजली विभाग की तानाशाही को बिल्कुल बर्दाश्त न करने की बात कहते हुए कहा कि अधिकारी जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगा रहे हैं और विरोध करने पर मुकदमे दर्ज कराने की धमकी भी दे रहे हैं।चौधरी निखिल राव ने जोर देकर कहा कि भाकियू किसान सभा मोहल्ला मंडी के साथ मजबूती से खड़ी है और किसान-मजदूर की आवाज को दबने नहीं देगी।इसके अलावा बैठक में संगठन का विस्तार भी किया गया। इसमें शहजाद को मोहल्ला मंडी का अध्यक्ष, भूरा राणा को सचिव, यशवीर चौधरी को मोहल्ला श्री श्याम वाटिका का अध्यक्ष, अरशद पप्पू को सरधना ब्लॉक का सचिव और नदीम मिर्जा को युवा नगर सचिव के पद पर मनोनीत किया गया।इस अवसर पर मुनफरीद, अकरम कुरैशी, शहरोज मलिक, मनोज पाल, अमन, इलियास अंसारी, साबिर अंसारी, रहीश चौधरी, वसीम राणा, सोनी खान, सरफराज अंसारी, साबिर अंसारी, उस्मान, पिंकी चौधरी, रुखसार, भूरी, मोहल्ला मंडी चमारन के सभासद वीर सिंह भाटी, सलीम बिजली वाला और अन्य संगठन साथी मौजूद रहे।

