मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। कानून-व्यवस्था और जनसमस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी के युवा नेता बब्लू पंडित ने मेरठ के एसएसपी अविनाश पांडे से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। मुलाकात के दौरान बब्लू पंडित ने कहा कि मेरठ जैसे संवेदनशील जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखना बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं, ट्रैफिक व्यवस्था और ग्रामीण इलाकों में पुलिस गश्त को और मजबूत किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने की मांग भी रखी।एसएसपी अविनाश पांडे ने भरोसा दिलाया कि जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।सूत्रों के अनुसार, बैठक में जनहित से जुड़े कई स्थानीय मुद्दों पर भी चर्चा हुई। सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा जताई, जबकि एसएसपी ने निष्पक्ष और पारदर्शी कार्यशैली का आश्वासन दिया।मुलाकात के दौरान सपा के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

