मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। मेरठ काशी टोल प्लाजा पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ सपा नेता पूर्व प्रत्याशी सिवालखास विधानसभा नदीम चौहान ने सिवालखास विधानसभा के सपा कार्यकर्ताओं के साथ फूलमाला पहनकर स्वागत किया ।बता देगी समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल मेरठ मुजफ्फरनगर के दो दिन के दौरे पर है काशी टोल प्लाजा के बाद व प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल समाजवादी पार्टी के जेल चुंगी रोड सपा कार्यालय पर पहुंचे और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और नेताओं के साथ मीटिंग की और समाजवादी पार्टी को आगे बढ़ाने के दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर पूर्व प्रत्याशी सिवालखास विधानसभा नदीम चौहान , खालिद, आमिर, वाहिद, खान मोहम्मद सभासद, कुलदीप, मनीष, प्रमोद,गुलजार सभासद, निजामुद्दीन, शहजाद ,अयूब, नवीन, बिजेंदर ठाकुर आदि भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

