oplus_6291456
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव जावेद अब्दी सोमवार शाम लगभग तीन बजे सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर धौलड़ी पहुंचे । व समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य शफीक धौलडी के पिता के निधन पर उनके घर पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त किया।बता कि कुछ दिन पूर्व बीमारी के चलते शफीक धौलडी के पिता का निधन हो गया था। इस दुखद समाचार के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। शफीक धौलडी गांव और क्षेत्र में सामाजिक कार्यों के लिए जाना जाता था।पार्टी सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय सचिव जावेद अब्दी का यह दौरा पूरी तरह से शोक संवेदना के लिए है। वे परिजनों से मिलकर दुख की घड़ी में हिम्मत बनाए रखने का संदेश देंगे। इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिला व विधानसभा स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे। स्थानीय समाजवादी नेताओं ने बताया कि सपा परिवार दुख की इस घड़ी में शफीक धुंधली के साथ खड़ा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे सोमवार शाम को धौलड़ी पहुँचकर स्व अजीज अहमद धौलडी को श्रद्धांजलि अर्पित करें और समाजवादी पार्टी के मीडिया सैल से श्रद्धांजलि दी थी और उनके परिवार को संबल प्रदान करें। इस मौके पर शफीक धौलडी,पूर्व प्रत्याशी वरिष्ठता नेता नदीम चौहान, बागपत जिला अध्यक्ष रविंद्र यादव, बाबर काजमी प्रधान ,सपा नेता राजकुमार, फजर चौहान, गुलजार चौहान, सपा नेता अमीर, मोहसिन, आदि उपस्थित रहे

