मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ/ इटावा। इटावा के सैफई में आयोजित होली मिलन समारोह में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता बब्लू पंडित खिवाई ने भी उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात कर उन्हें गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।होली मिलन समारोह में सपा के कई नेता, कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली के पावन पर्व की बधाई दी और आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह उत्साह और उल्लास से भरा रहा। इस दौरान बब्लू पंडित खिवाई ने कहा कि होली का त्योहार सामाजिक समरसता, भाईचारे और प्रेम का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी संबंध मजबूत होते हैं और लोगों के बीच एकता का संदेश जाता है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव ने भी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्हें होली की बधाई दी और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। समारोह में मौजूद कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ इस पर्व का आनंद लिया।

