मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ: जानी कलां में दो पक्षों में झगड़े की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस पर लाठी डंडों से हमला किया गया।लाठी डंडों से हुए हमले में सिपाही घायल हो गया।घटना में पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने की बात कर रही है। जानी कलां में एक जमीन को लेकर ननवा पुत्र बाबू व शाहिद अमीन पक्ष में विवाद चला आ रहा था।इस जमीन पर न्यायालय से शाहिद अमीन पक्ष में फैसला आया था।इस जमीन पर बुधवार को तहसील प्रशासन व पुलिस ने भारी विरोध व पथराव के बीच शाहिद अमीन पक्ष को कब्जा दिलवाया था।आज इसी जमीन को लेकर दोनों पक्षों में फिर से गाली ग्लोच व मारपीट हो गई।जानी कलां में झगड़े व मारपीट की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग अलग करने का प्रयास किया तो हमलावरों ने पुलिस पर भी लाठी डंडों से हमला कर दिया।पुलिस पर हमला होता देख ग्रामीण व महिलाएं मौके पर पहुंची और पुलिस कर्मियों को हमलावरों से किसी तरह छुड़ाया। घटना की सूचना पर थाने से अतिरिक्त पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और आरोपियों की तलाश में जमकर दबिश दी लेकिन आरोपी मकान पर ताला लगा फरार हो गए।गौरतलब हैं कि बुधवार को जमीन पर कब्जा कराने गई तहसील व पुलिस टीम पर भी पथराव किया गया था।घटना में पुलिस ने पांच महिलाओं सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया था जिसमें तीन व्यक्तियों को जेल भेजकर पांच महिलाओं को जमानत दे दी गई थी। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

