मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।रोहटा थाने के प्रभारी नीरज बघेल अपराध नियंत्रण में फेल होने पर शनिवार की देर रात एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने लाइन हाजिर कर दिया। उनके स्थान थाना प्रभारी पूनम जादौन को सौंपी गई है।बताते चले कि थाना प्रभारी नीरज बघेल हाल ही में जटपुरा में हुए बलवे में मारे गए रामवीर प्रकरण में भी एक तरफा कार्रवाई को लेकर कटघरे में खड़े हुए थे और उनके खिलाफ जहां थाने के सामने कई घंटे जाम लगा था। वहीं, बीते गुरुवार को ग्रामीणों ने एसएसपी कार्यालय पर भी प्रदर्शन करते हुए उनकी शिकायत की थी। इसके अलावा भी नीरज बघेल क्षेत्र में अवैध खनन कराने व क्षेत्र में आए दिन हो रही चोरी और शुक्रवार की रात रोहटा में हुए सांप्रदायिक मामले में भी पूरी तरह फेल नजर आए। उनके रहते हुए क्षेत्र में लगातार अपराध चरम पर चल रहे थे और वे अपने कार्य प्रणाली के चलते स्थानीय नेताओं की आंखों में भी खटक रहे थे। मीडिया कर्मियों से भी थाना प्रभारी ने दूरी बनाकर रखी। लगातार अपराध नियंत्रण में फेल होने पर एसएसपी ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया है। उनके स्थान पर पूनम जादौन को नया महिला थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

