विधायक निधि से दस-दस लाख रुपये की लागत से बना सीसी इंटरलॉकिंग सड़क मार्ग
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ।सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के ग्राम थ्रोट और मीरपुर में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद ने रविवार को सीसी इंटरलॉकिंग सड़कों का उद्घाटन किया। दोनों गांवों में सड़कों का निर्माण कार्य विधायक निधि से दस-दस लाख रुपये की लागत से पूरा किया गया है। उद्घाटन समारोह के दौरान ग्रामीणों ने विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद का फूलमालाओं से स्वागत किया और क्षेत्र में निरंतर हो रहे विकास कार्यों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद ने कहा कि क्षेत्र के हर गांव में सड़क, बिजली, पानी और जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सिवालखास विधानसभा को विकास के मामले में आदर्श क्षेत्र बनाने के लिए हर संभव प्रयास जारी है।सिवालखास विधानसभा अध्यक्ष राशिद नंबरदार, ईश्वर सिंह, पंडित राजेंद्र सिंह देवेंद्र कुमार प्रधान,गंगा शरण मिस्त्री,अंकित कुमार ,कुलदीप हुड्डा प्रधान,विपिन त्यागी कैथवाड़ी,शहजाद पूठ,सुरेंद्र कुमार ,राशिद नंबदर , भूरा उख़लीना ,बिट्टू चौहान,निरंकार गिरी ,आकाश गिरी ,अरुण गिरी ,एहसान मीरपुर ,रोहताश प्रधान ,नितिन गिरीकपिल प्रधान, शहजाद पूठ,कुलदीप हुड्डा रसूलपुर, विपिन आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

