Oplus_16908288
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। सोमवार को सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के विधायक गुलाम मोहम्मद ने क्षेत्र के ग्राम छुर्र, हसनपुर रजापुर, कलीना और रिठाली का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनके सुख-दुःख में हिस्सा लिया। विधायक ने प्रत्येक गांव में रुककर लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया।गुलाम मोहम्मद ने कहा कि जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी वर्ग या समुदाय की समस्या को अनदेखा नहीं किया जाएगा। विधायक ने ग्रामीणों से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं।इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया और स्थानीय समस्याओं जैसे सड़क, बिजली, जल निकासी और आवागमन से जुड़ी परेशानियों को उनके समक्ष रखा। विधायक ने मौके पर अधिकारियों से फोन पर बात कर कुछ समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश भी दिए।विधायक के इस दौरे को लेकर क्षेत्र में सकारात्मक माहौल देखने को मिला और ग्रामीणों ने उनके जनसंपर्क को सराहनीय बताया।

