मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
जानी खुर्द ।सिवालखास विधान सभा क्षेत्र के गांव जानी खुर्द में रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद ने करीब दस लाख रुपए की लागत से सीसी रोड व घाट में तीन लाख रुपए की लागत से सीसी रोड बनवाकर ग्रामीणों को बड़ी सौगात दी है। सिवालखास विधानसभा क्षेत्र से रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद ने कहा कि गांवों के विकास के लिए प्रदेश की सरकार कटिबद्ध है। इसी क्रम में शुक्रवार को सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के गांव जानी खुर्द व घाट में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग प्रखण्ड द्वारा बनवाई गई गुलाम मोहम्मद ने अपनी विधायक निधि से सीसी रोड का निर्माण कराया इन दो दो सी सी रोड का फीता काट कर शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर ग्राम प्रधान जानी खुर्द वेदपाल फौजी ने गांव के विकास के लिए विधायक निधि से कई काम और कराए जाए जिससे कि गांव के किसानों व ग्रामीणों को लाभ मिल सके। उद्घाटन के दौरान वेदपाल प्रधान ,चौधरी पुनीत गेझा, विधान सभा अध्यक्ष राशिद नंबरदार, गुलजार चौहान,राहुल शर्मा, चौधरी भोपाल सिंह, हाफिज यासीन, ,शहीद ठेकेदार. चौधरी पप्पू प्रधान, योगेन्द्र मास्टर ,राजेंद्र पूर्व प्रधान,अजय कुमार, राहुल चेयरमैन ,कुशलपाल मास्टर , जयपाल कश्यप,गौरव शर्मा,संजय कुमार कश्यप,संदीप ,दिनेश गुप्ता प्रतिनिधि,चौधरी पुनीत गेझा, चौहान ठेकेदार आदि मौजूद रहे।

