मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज चैनल
मेरठ।सिवालखास विधान सभा क्षेत्र के रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद ने करीब बीस लाख दस लाख रुपए की लागत से दो सीसी रोड बनवाकर ग्रामीणों को बड़ी सौगात दी है। सिवालखास विधान सभा क्षेत्र से रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद ने कहा कि गांवों के विकास के लिए प्रदेश की सरकार कटिबद्ध है। इसी क्रम में सिवालखास विधान सभा क्षेत्र के गांव नानू फतेहपुर में बीस लाख से सीसी रोड का निर्माण व गांव बुबकपुर में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग प्रखण्ड द्वारा बनाई गई करीब दस लाख रुपए की लागत से रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद ने अपनी विधायक निधि से सीसी रोड का निर्माण कराया।आज इन दो सी सी रोड का फीता काट कर शुभारंभ किया गया।।इस मौके पर नौफ़िल प्रधान ,इसरार,खालिद,जाहिद त्यागी, आसिफ चौधरी, शाकिब, लुकमान कालंद, शहजाद पूठ, परवेज प्रधान, राशिद नंबरदार जलिश पूठ श्रीओम, संदीप, निसार, अभिषेक कसाना, रामबीर,अख्तर,आशु,ओमकार, इंद्रजीत, सुनील, भगवत, आदि मौजूद रहे।

