मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ।एसएसपी विपिन टाडा ने अपराधों पर अंकुश न लगा पाने व भ्रष्टाचार की मिल रही शिकायतों पर सिवाल खास चौकी प्रभारी नरेश कुमार को लाईन हाजिर कर दिया। एस आई नरेश कुमार ने जब से सिवाल खास चौकी का प्रभार संभाला तब से ही विवादों में चल रहे थे। स्थानीय थाना क्षेत्र की सबसे प्रतिष्ठित चौकी ही नहीं जनपद की बेहद महत्वपूर्ण चौकी सिवाल खास पुलिस चौकी पर करीब छह पहले रोहटा थाने से ट्रांसफर कर एसएसपी मेरठ विपिन टाडा ने एसआई नरेश कुमार माहौर को चौकी इंचार्ज बनाया था। एसआई नरेश कुमार ने जब से चौकी का कार्यभार संभाला तभी से नरेश कुमार विवादों में चल रहे हैं। चौकी प्रभारी नरेश कुमार पर आरोप है कि विभिन्न मुकदमों चौकी प्रभारी आरोपियों से साठ गांठ ही नहीं पीड़ित तक से साठ गांठ में लगे रहे।चौकी प्रभारी नरेश कुमार की चौकी क्षेत्र के कई लोगों व पीड़ितों ने पुलिस के आला अधिकारियों से शिकायत भी की लेकिन अपने प्रभाव के चलते चौकी प्रभारी हर बार बचते रहे। सिवाल खास चौकी प्रभारी नरेश कुमार के समय महिला अपराधों की बाढ़ सी आ गई है।घटनाओं के खुलासे से लेकर अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने में भी चौकी प्रभारी नरेश कुमार ने कोई रुचि नही दिखाई। चौकी क्षेत्र के कई पीड़ितों को डरा धमकाने के भी आरोप एस आई नरेश कुमार पर लगे बताए गए है।हाल ही में क्षेत्र के कई पीड़ित थाना प्रभारी निरीक्षक महेश राठौर से मिले और चौकी प्रभारी नरेश कुमार की शिकायत कर कार्यवाहीं की मांग की थी। चौकी क्षेत्र के कई पीड़ितों ने तो चेतावनी दी कि अगर नरेश कुमार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई तो थाना पुलिस का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। ग्रामीणों व पीड़ितों की शिकायत और चौकी क्षेत्र में अपराधियो पर अंकुश न लगाने के चलते एसएसपी विपिन टाडा ने सिवाल खास चौकी प्रभारी नरेश को देर रात्रि लाइन हाजिर कर दिया। चौकी प्रभारी नरेश कुमार के लाईन हाजिर होने पर कई पीड़ितों ने राहत की सांस ली है।

