मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज चैनल
मेरठ।सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के गांव अफजलपुर पावटी में आज प्रवीण चपराना के आवास पर SIR PDA प्रहरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रवीण चपराना को समाजवादी छात्र सभा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई।इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी, पूर्व प्रत्याशी सिवालखास विधानसभा वरिष्ठ नेता नदीम चौहान एवं समाजवादी पार्टी के सम्मानित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने प्रवीण चपराना को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से समाजवादी विचारधारा को नई ऊर्जा मिलेगी और आने वाले समय में पार्टी जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी।

