मेरठ, क्रांति शहर के लोगों को बेसब्री से इंतजार, अपर नगरायुक्त लवी त्रिपाठी ने पुलिस फोर्स के साथ निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ।अपनी सुरीली आवाज से करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाले बॉलीवुड सिंगर अल्तमस फरीदी की बॉलीवुड नाइट में आज रात मेरठ झूम उठेगा। अपनी आवाज का जादू बिखेरने आज रात अल्तमस फरीदी ऐतिहासिक नौचंदी मेला के पटेल मंडप आ रहें हैं। अल्तमस फरीदी की बॉलीवुड नाइट में उम्मीद से ज्यादा भीड़ उमड़ने की संभावना है जिसको देखते हुए सुरक्षा के बेहतर और पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। नगर निगम की अपर नगरायुक्त लवी त्रिपाठी ने पुलिसबल के साथ पटेल मंडप का निरीक्षण कर तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पटेल मंडप में आज रात होने वाली बॉलीवुड सिंगर अल्तमस फरीदी की बॉलीवुड नाइट को लेकर मेरठ के लोगों में बेहद उत्साह है। अपनी तालियों की गड़गड़ाहट से पार्श्व गायक अल्तमस फरीदी का स्वागत करने के लिए मेरठवासी भी तैयार बैठे हैं, बस उन्हें इंतजार इस बात का है कि कब वो अल्तमस फरीदी के साथ खूबसूरत शाम का हिस्सा बनेंगे और खूब झूमेंगे। पटेल मंडप में होने वाली इस बॉलीवुड नाइट को लेकर मेरठवासियों में कितना उत्साह है और अल्तमस फरीदी के फैंस ने क्या बड़ी बातें कहीं हैं आइए आपको सुनवाते हैं।

