अनीस अहमद संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।मेरठ के भोला झाल गंग नहर क्षेत्र में इन दिनों फिल्मी माहौल देखने को मिल रहा है, जहां वेब सीरीज ‘पुष्पक’विमान की शूटिंग जोर-शोर से जारी है। इस शूटिंग में अभिनेता जयदीप अहलावत मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।शूटिंग के लिए पूरी फिल्म यूनिट, कैमरा, लाइट और तकनीकी टीम मौके पर मौजूद है। अलग-अलग लोकेशनों पर कई महत्वपूर्ण सीन फिल्माए जा रहे हैं, जिनमें नहर और आसपास का प्राकृतिक दृश्य प्रमुख रूप से शामिल है।शूटिंग की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों में उत्साह देखा जा रहा है और आसपास के क्षेत्र में हलचल बढ़ गई है। बड़ी संख्या में लोग शूटिंग देखने के लिए पहुंच रहे हैं।बताया जा रहा है कि वेब सीरीज के कुछ अहम दृश्य इसी लोकेशन पर फिल्माए जा रहे हैं, जिसके चलते यह इलाका पूरी तरह फिल्म सेट में तब्दील हो गया है। शूटिंग आने वाले कुछ दिनों तक जारी रहने की संभावना है।इस फिल्मी गतिविधि से मेरठ एक बार फिर वेब सीरीज और फिल्म शूटिंग के लिए चर्चाओं में आ गया है।

