मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ।अब्दुल्लापुर में सातवीं मोहर्रम को एक बड़ा कदीमी जुलूस निकाला गया जिसमें अलम , ज़ुल्जना बरामद हुआ जुलूस से पूर्व एक मजलिस अज़ाखाना अकबर अली के यहां हुई इमामबाड़ा मोहल्ला कोर्ट में एक मजलिस हुई जिसको मौलाना ने किताब फरमाया उसके बाद चारों तरफ या हुसैन या हुसैन की सदाये गूंजती रही और कर्बला में शहीद हुए इमाम हुसैन और उनके साथियों को याद किया जुलूस में मोहम्मद अब्बास, रोशन अब्बास, मिसम नकवी , जामिन, अम्मार जैदी, कमर आलम, आदि लोगों ने नोहे पड़े जुलूस मोहल्ला कोर्ट से बरामद होकर मोहल्ला हंडिया, बाजार , बाड़े वाला इमामबाड़ा होता हुआ वापस रात्रि में कोर्ट में संपन्न हुआ सुरक्षा की दृष्टि से मेरठ पुलिस प्रशासन की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए गए जुलूस में एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ,एडीएम प्रशासन , एसडीएम सदर सीओ सदर देहात ,सीओ किठौर, सीओ क्राइम, भावनपुर, गंगानगर, परीक्षितगढ़, मुंडाली थाना पुलिस समेत भारी पुलिस बल तैनात रहा और जुलूस को सकुशल संपन्न कराया जनपद मेरठ के अब्दुल्लापुर का जुलूस बहुत ही पवित्र और कदीमी जुलूस माना जाता है जो हर वर्ष सदियों से इसी तरह चलता रहा है जुलूस में तिरंगा भी लहराता हुआ नजर आया वही जुलूस में सभी लोग नंगे पैर होकर शामिल हुए जुलूस में शामिल आजादारों के लिए जगह जगह शरबत, कोल्ड ड्रिंक,पानी की सबील भी लगाई गई रजाकार कमेटी की तरफ से हाजी जफर अब्बास, रजा अहमद, सरफराज अली, नादिर,मोहम्मद आमिर, मंसूर शालू, जैगम अली, अफसर अली, फैसल, जॉन अब्बास, जववाद आदि लोगों का जुलूस में सहयोग रहा

