मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
शामली/मेरठ । सिवालखास विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सपा नेता नदीम चौहान ने शामली जिले की कैराना सीट से समाजवादी पार्टी की लोकप्रिय सांसद इकरा हसन से मुलाकात की पूर्व प्रत्याशी नदीम चौहान ने बताया कि आज उनके आवास पर सिवालखास विधानसभा के सम्मानित लोगों के साथ एक खास मुलाकात की।

और राजनीति पर चर्चा भी की और नदीम चौहान ने कहा कि पीडीए संदेश को लेकर और 2027 में अखिलेश यादव के साथ सरकार बनाने को लेकर भी चर्चा की है। और इकरा हसन लोकप्रिय सांसद है। जो जनता के दिलों में बसी हुई है कैराना से लेकर उ प्र की जनता की लोकप्रिय सांसद है। और नदीम चौहान ने कहा कि समाजवादी पार्टी 2027 में पीडीए के संदेश को लेकर उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएंगे फिर किसान मजदूर युवाओं का भला होगा। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन सिवालखास मैराज, सलीम, आमिर, खालिद, इंतजाम अली, आदि मौजूद रहे।

