मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
जानी खुर्द: शनिवार को नगला कुम्भा गांव के सामने बह रहे राजवाहे में एक चालीस वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई।शव की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भर कर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार की दोपहर नगला कुम्भा गांव के सामने स्थित राजवाहे में एक चालीस वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का सड़ी गली हालत में शव बहता दिखाई दिया।शव मिलने की सूचना पर वहां भीड़ इकठ्ठा हो गई।शव एक पुलिया में अटक गया।अज्ञात व्यक्ति के शव की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकाल कर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया।पुलिस ने शव की शिनाख्त न होने पर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना के संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक महेश राठौर ने बताया कि एक सड़ा गला शव पीछे से खी से आया था। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

