मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
जानी खुर्द।सिवालखास विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी रहे वरिष्ठ सपा नेता नदीम चौहान ने 79 वा स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया। समाजवादी पार्टी के नेता नदीम चौहान ने स्कूली बच्चों को आजादी का महत्व समझाया और शहीदों द्वारा देश की आजादी के लिए प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नदीम चौहान ने कहा कि हम सब देशवासियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण दिन है। हमारे अमर बलिदानियों ने संघर्ष किया है, हम उन अमर बलिदानों को जिन्होंने हमें और हमारे देश को स्वतंत्रता दिलाई उन्हें हम नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।उन्होंने कहां की प्रदेश में 2027 में होने वाले विधान सभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर सपा सरकार देश की आजादी में हुआ शहीदों को और अधिक सम्मान देने का काम करेगी।

