मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ।कुराली में राजवाहे के किनारे मिले शव की घटना में दुर्घटना बताकर कार्यवाहीं करने की घटना में पुलिस ने हत्या की घटना पाते हुए एक हत्याभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया,जबकि एक आरोपी अभी भी फरार चल रहा हैं। कुराली जीत फार्म हाउस के पास रजवाहा पटरी के नजदीक करीब चालीस वर्षीय सतीश चौहान पुत्र महिपाल चौहान निवासी कुराली का लहूलुहान शव मिला था। थाना पुलिस ने खून से लथपथ सतीश चौहान के शव की घटना को दुर्घटना बताकर कार्यवाहीं कर दी थी।पुलिस की इस कार्यवाही से परिजन व ग्रामीणों ने संतुष्ट न होने पर थाने पर धरना प्रदर्शन किया तो सीओ सरधना संजय जायसवाल मौके पर पहुंचे।सीओ सरधना संजय जायसवाल ने थाना प्रभारी निरीक्षक महेश राठौर को जमकर फटकार लगाई और घटना की तह तक जाकर जांच करने के आदेश दिए। सीओ की फटकार के बाद पुलिस ने सतीश चौहान के केस की कड़ी जोड़ने शुरू की तो सतीश चौहान के साथ उस दिन गांव जटपुरा थाना रोहटा के दो व्यक्ति भी जानी शराब के ठेके पर शराब पीते दिखाई दिए।पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकलवा कर देखी तो दोनों व्यक्ति कुराली क्षेत्र में घटना स्थल पर भी दिखाई दिए। पुलिस ने अतुल पुत्र अंशु को उठाकर पूछताछ की तो पहले तो वह पुलिस को इधर उधर बहकाता रहा लेकिन सख्ती से पूछताछ की तो अतुल टूट गया।अतुल ने बताया कि पहले सतीश सहित तीनों ने जानी ठेके पर शराब पी।शराब पीने के बाद सतीश ने घर छोड़ने को कहा तो तीनों बाइक पर होकर जब जीत फार्म हाउस के पास पहुंचे तो सतीश ने हमें जमकर गाली देने शुरू कर दी। सिवाल चौकी प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि सतीश द्वारा लगातार गाली देने पर हमने सतीश को सड़क पर पटक कर देकर मार दिया।सतीश का से सड़क पर गिरने से चोट लगने पर उसकी मौत हो गई। हमने सतीश को उठाकर राजवाहे की पटरी के किनारे पर फेक कर फरार हो गए।पुलिस ने आरोपी अतुल को न्यायालय में पेश किया जहां न्यायालय के आदेश पर अतुल को जेल भेज दिया गया। वही पुलिस हत्या में फरार एक अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

