मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।जनपद के थाना सरूरपुर क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार रखने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ, पुलिस अधीक्षक देहात मेरठ तथा क्षेत्राधिकारी सरधना के कुशल निर्देशन में की गई।थाना सरूरपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके आधार पर कस्बा हर्रा क्षेत्र से अभियुक्त शानू पुत्र रहीश, निवासी कस्बा हर्रा, थाना सरूरपुर, जनपद मेरठ, उम्र करीब 40 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक देशी तमंचा .315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस .315 बोर नाजायज बरामद किया।पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध थाना सरूरपुर पर मु0अ0सं0 06/2026, धारा 3/25 आयुध अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी की इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अजीत सिंह शाक्य, उपनिरीक्षक सुभाष सिंह, उपनिरीक्षक कृष्णा कुमार, हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार तथा कांस्टेबल संजय कुमार शामिल रहे।

