मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के किनौनी गांव में समाजवादी पार्टी की ओर से रविवार को पीडीए चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा के वरिष्ठ नेता वसीम राजा तथा वरिष्ठ अतिथि ललेश बिधूड़ी रहे।मुख्य अतिथि वसीम राजा ने चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी लगातार जनहित के मुद्दों को उठाने का कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि पीडीए पार्टी डेवलपमेंट ऐक्शन चौपाल का उद्देश्य जनता और पार्टी के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है ताकि क्षेत्र की समस्याओं को जमीनी स्तर पर समझकर उनका समाधान किया जा सके। वसीम राजा ने कहा कि सपा ही वह पार्टी है जो किसानों, नौजवानों और गरीबों की आवाज को विधानसभा और सड़क दोनों पर बुलंद करती है। वरिष्ठ अतिथि ललेश बिधूड़ी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की पीडीए चौपाल जनता के अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस मंच से जनता अपनी समस्याएं सीधे पार्टी तक पहुंचा सकती है, जिससे विकास कार्यों को और गति मिल सकेगी।कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर बिरमपाल शर्मा ने की। कार्यक्रम के दौरान सपा नेताओं ने आगामी चुनावों में संगठन को मजबूत करने और जनता से जुड़ने का आह्वान किया।इस मौके पर राजीव गुज्जर, नीरज गुज्जर, भाई सलीम किनौनी, सोनू गुज्जर, विजयपाल, हरि ओम समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

