रोहटा थाने में बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष नीरज बधेल
रोटा संवाददाता एन 20 न्यूज़
रोहटा। थाना क्षेत्र में हाल ही में उड़ते ड्रोन को लेकर अफवाहें फैलने पर पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों और स्थानीय अधिकारियों के साथ थाना प्रागंण मे बैठक आयोजित की। बैठक मे पहुंचे गणमान्य लोगों को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष नीरज बघेल ने कहा कि ड्रोन को लेकर ग्रामीणों को डर था जिसको लेकर घटना के दौरान ग्रामीणों ने वीडियो और तस्वीरें बनाई और रात भर जागते रहे। उन्होने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि एनजीटी के द्धारा नदियों का सर्वेक्षण कार्य चल रहा है। जिसके लिए टीम ड्रोन के द्धारा सर्वे कर रही है। सोमवार की देर शाम थाने में ग्रामीणों, ग्राम प्रधानों के साथ बातचीत कर स्थिति स्पष्ट की गई। पुलिस ने बताया कि कई जिलों में यह केवल अफवाह है । पुलिस ने चेताया है कि बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कदम उठाए जाएंगे। पुलिस ने कहा कि किसी भी संदिग्ध जानकारी पर भरोसा न करें और तुरंत स्थानीय थाना या यूपी 112 पर सूचना दें। अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। इस दौरान रोहटा, सलाहपुर, भदौड़ा, मीरपुर, डालमपुर, चिंदौडी, पूठखास, डूंगर, अरनावली आदि गांवों के लोग मौजूद रहे।

