मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। लगातार शिकायतों और जनदबाव के बाद आखिरकार सतवाई से कैथवाड़ी तक सड़क निर्माण कार्य दोबारा शुरू कर दिया गया है। यह वही सड़क है जिसका निर्माण कार्य पहले केवल खडौली से सतवाई तक ही किया गया था, जबकि सतवाई से आगे का हिस्सा विभागीय रिकॉर्ड में पूर्ण दिखा दिया गया था। वास्तव में सतवाई से अमानुल्लापुर तक सड़क की हालत बेहद खराब थी जगह-जगह गड्ढों के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। मंडल अध्यक्ष मनोज चौधरी ने इस मामले को लेकर लगातार अधिकारियों से शिकायत की और विभाग को स्थिति से अवगत कराया। उनके अथक प्रयासों और ग्रामीणों के सहयोग से पीडब्ल्यूडी विभाग ने कार्रवाई करते हुए इस मार्ग पर निर्माण कार्य दोबारा शुरू करवाया। मनोज चौधरी ने बताया कि जब तक हम पीछे नहीं हटे, तब तक अफसरों ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब जनता की सच्ची आवाज़ ने हकीकत बदल दी है।सतवाई के बाहर लगा वह बोर्ड जिस पर लिखा था “खडोली से कैथवाड़ी मार्ग पूर्ण अब झूठा साबित हुआ है। ग्रामीणों ने भी निर्माण कार्य शुरू होने पर संतोष जताते हुए मनोज चौधरी का धन्यवाद किया।

