सरधना संवाददाता एन 20 न्यूज
सरधना।सरधना के दबथुवा स्थित गांधी स्मारक इंटर कॉलेज परिसर में मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसान नेता चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में स्थापित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष विधिवत हवन-यज्ञ का आयोजन किया।हवन-यज्ञ के यजमान मलूक प्रधान, अनिल चौधरी दबथुवा, मनीष घनघास और धर्मेंद्र दबथुवा रहे। पंडित कृष्ण पाल ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन की विधि संपन्न कराई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने चौधरी चरण सिंह के किसान हितैषी विचारों और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया।इस मौके पर दयाल त्यागी, आदेश फौजी, प्रवेश फौजी, भाकियू नेता रामबोस, रोहित चौधरी, काला केबिल वाला, लालबहादुर, प्रधानाचार्य जीतराम, चांदवीर सिंह, वीरपाल सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, नेपाल सिंह, डॉक्टर सतबीर, मानसिंह आर्य, वेदप्रकाश, कैप्टन अरविंद, भाकियू जिलाध्यक्ष आकाश सिरोही, ओमवीर सिंह, राजपाल पारवा सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने चौधरी चरण सिंह के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

