मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सिवालखास विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी नदीम चौहान ने गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के जानी, सिवालखास और माजरा में सम्मानित व्यक्तियों के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।कार्यक्रम के दौरान नदीम चौहान ने कहा कि देश की आज़ादी और संविधान की ताकत ही लोकतंत्र की असली नींव है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे आपसी भाईचारे, समानता और न्याय के मूल्यों को अपनाते हुए राष्ट्रहित में योगदान दें।इस अवसर पर क्षेत्र में देशभक्ति, उत्साह और सामाजिक सौहार्द का वातावरण देखने को मिला। स्थानीय नागरिकों, युवाओं और बुज़ुर्गों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया और देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।

