शौहिद सैफी संवाददाता परीक्षितगढ़
परीक्षितगढ़- प्रधानमंत्री द्वारा चलाये जा रहे देश में मिशन न्यू इंडिया पंचायती राज विभाग द्वारा निर्मित महर्षि श्रृंग अमृत सरोवर का उद्घाटन डीपीआरओ रेणु श्रीवास्तव, ब्लाक प्रमुख ब्रहम सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व लोकापर्ण कर किया। ग्राम प्रधान सोनम चौधरी, पति पपीत चौधरी ने मुख्य अतिथियों को शॉल औढ़ाकर स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रेणु श्रीवास्तव ने कहा कि ग्राम प्रधान सोनम चौधरी द्वारा गांव में महर्षि श्रंग अमृत सरोवर बनाया है। तालाब में बत्तखे, व किनारे पर पौधा रोपण किया गया है। पुरषों से आगे महिला प्रधान है। जिन्होनें विकास कराकर शाबित कर दिखाया है।

उन्होनें जल बचाओ व पर्यावरण को सुरक्षित बनाये रखने के लिए पौधा रोपण करने के लिए जागरूक किया। जिससे पशु पक्षियो को भी भीषण गर्मी से बचाव में सहारा मिलेगा।ब्लाक प्रमुख ब्रहम सिंह ने अध्यक्षता करते हुए बताया कि गांवों में अमृत सरोहर का निमार्ण किया जा रहा है। इससे लोगों को पक्षियो के प्रति प्रेम बढ़ेगा देहात क्षेत्र में यह पहला तालाब है। तालाब का ग्राम प्रधान द्वारा सौंदर्यकरण कराया गया है। तालाब की खुबसूरती लोगों को आकर्षित कर रही है। उन्होंनें पेड़ों का हमारे जीवन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पौधा रोपण करने के लिए भी प्रेरित किया। इस दौरान डीपीआरओ, ब्लाक प्रमुख, ग्राम प्रधान एडीओ पंचायत ने तालाब सरोवर के किनारे पौधा रोपण किया।कार्यक्रम का संचालन रामकुमार चौधरी ने की। प्रधान पति पपीत चौधरी ने आए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। ग्राम प्रधान सरिता चौधरी, एडीओ पंचायत राम नरेश, ग्राम सचिव नकुल धामा, विक्रांत त्यागी, संदीप, पूर्व प्रधान दर्शन सिंह, पूर्व चेयरमैन योगेंद्र, प्रधान प्रमोद कुमार, अरूण चौधरी, हरेंद्र सिंह, नरेंद्र प्रधान, राहुल, ओमपाल, विराट चौधरी, प्रदीप चौधरी, पूर्व प्रधान अजीत, बोबी चौधरी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

