मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
सरधना । हिन्दू युवा संगठन सरधना द्वारा आयोजित गणपति महोत्सव के तहत शनिवार को रामलीला मैदान में भक्तों ने भगवान गणेश और खाटू श्याम जी का गुणगान किया। मेरठ के कलाकारों ने अपने भजनों से पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं को देर रात तक भक्ति रस में डुबोए रखा।कलाकारों के शानदार भजनों पर महिलाएं भी खुद को नाचने से रोक नहीं पाईं। सभी श्रद्धालुओं ने मिलकर दोनों देवताओं की भक्ति में लीन होकर आनंद उठाया। इस दौरान भगवान गणपति के साथ खाटू नरेश की मनमोहक झांकियों के दर्शन कर लोगों ने धर्म लाभ कमाया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा के जिला अध्यक्ष शिवकुमार राणा ने किया, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के नगर अध्यक्ष आलोक जैन और विशालपुरी उपस्थित रहे। कमेटी के सदस्यों ने अतिथियों का माला और पटका पहनाकर स्वागत किया।आयोजक अमन गुप्ता ने बताया कि रविवार को राधा अष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसमें विदेशी भक्त राधा-कृष्ण के भजनों पर अपनी प्रस्तुति देंगे। उन्होंने यह भी बताया कि 5 सितंबर तक गणेश चतुर्थी महोत्सव के दौरान हर रात विभिन्न कलाकारों द्वारा धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमन गुप्ता, ललित गुप्ता, अनिकेत गुप्ता, अनिल गुप्ता, आयुष गुप्ता, राजू जाटव, मुदित माहेश्वरी, रक्षित गर्ग, गौरव ठाकुर, अंकित बाली, बॉबी गौतम, मनजीत, आशीष विश्वकर्मा, राकेश निगानिया, ओम गुप्ता, वंश गुप्ता, देव पुष्पक, रजत गोयल, अतुल गुप्ता, अजय सैनी, कृष्ण प्रजापति, प्रीतम सैनी, अतुल गुप्ता, कशिश गर्ग, बॉबी गौतम, अनिल विश्वकर्मा, प्रदीप प्रजापति और अन्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक दीपक शर्मा ने किया। मुकेश दीवाना ने भी भगवान गणपति का गुणगान किया। कार्यक्रम के बाद सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

