शौहिद सैफी संवाददाता एन 20 न्यूज़
परीक्षितगढ़ – डीएम पब्लिक स्कूल की छात्राओं द्वारा बनाई गई राखी राज स्थान सुरतगढ़ एयर फोर्स सैनिकों पर कलाई पर उनकी रक्षा करेगी।रक्षा बंधन का पर्व भाई बहन के अटूट प्यार का नाम है। डीएम पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने एयरफोर्स में तैनात वीर सैनिक भाईयों के लिए अनोखी पहल करते हुए एक से बढ़कर एक सुंदर राखी बनाई है। छात्राओं ने देश की रक्षा के प्रति प्रेम, सम्मान व बहन के प्यार का स्नेह पिरोया है। छात्राओं द्वारा बनाई गई तिरंगा राखी आकर्षक बनी रही।विद्यालय के डायरेक्टर रविंद्र चौधरी ने बताया छात्राओं द्वारा बनाई गई रखियों में भाई के सम्मान मे बहन के स्नेह के साथ देश भक्ति का जज्बा है। राखी केवल धागे का नाम नहीं है। यह देश भक्ति, स्नेह व गर्व की मजबूत डोर है। ऐसे प्रयास न केवल सैनिकों को भावनात्मक संबल देते है। बच्चों को भी देश के प्रति जिम्मेदारी का बोध कराते है। उन्होनें देश पर जान न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों के बलिदान की गाथाएं सुनाते हुए देश के प्रति प्रेम का जज्बा भी जगाया।इस दौरान डायरेक्टर भागेश्वरी चौधरी, प्रधानाचार्य विनोद सिह, दीपा त्यागी, सारिता गोदारा, कुमकुम तिवारी, इंदु गुप्ता, रूबी हूण आदि मौजूद रहे।

