मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ/जानी खुर्द: सिवाल खास विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी नदीम चौहान ने कहा कि क्षेत्र ही नहीं प्रदेश में आगामी विधान सभा चुनाव के बाद पीडीए सरकार बनेगी और कानून का राज होगा। सपा नेता व पूर्व सिवाल खास विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी नदीम चौहान क्षेत्र में एक प्रतिष्ठान का फीता काट कर उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।नदीम चौहान ने कहा कि इस बार विधान सभा चुनाव में पीडीए की अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी।सपा सरकार में प्रदेश में कानून का राज होगा।सपा सरकार में बेरोजगारों को रोजगार,गरीब मजलूमों को न्याय, थानों से भ्रष्टाचार खत्म होगा।उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का व्यापारी अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहा हैं।छात्रों को पढ़ाई का माहौल नहीं मिल रहा हैं।इस मौके पर इंतजाम अली, खालिद, सलीम, आमिर सोनू वसीम, आदि उपस्थित रहे।

