शौहिद सैफी संवाददाता परीक्षितगढ़
परीक्षितगढ़।नगर में चल रहे थे ढाक पीर मेले में रागनी कॉम्पिटिशन का आयोजन किया गया जिसका उद्धघाटन समाजसेवी गुल्लू गुर्जर व रालोद नेता बिजेंद्र भाटी ने फीता काटकर किया वही विजय दत्त शर्मा ने कलाकरों का सम्मान किया रागनी कलाकार रोहित धामा ने श्रीकृष्ण द्वारा द्रोपदी की लाज बचाने की रागनी से ओर मनोज फौजी ने राजा परीक्षित नवल देह की प्रसिद्ध किस्सा सुनाया, काजल तोमर, तनु चौहान,शानदार नृत्य से दर्शको को झूमने पर मजबूर कर दिया साथ हो ज्योति चौधरी हरिश मावी की रागनी हीर जाने वाली और तुझे कैसे मैं घुमा दू हीरो होंडा पे गीतों से कार्यक्रम को सराबोर कर दिया मेला अध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया वही आयोजन के संचालक विष्णु अवतार रुहेला ने सभी कलाकारों को सम्मान पत्र भेट किये थाना अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह ने मेले की सुरक्षा व्यवस्था का स्वंय जायजा किया और सुरक्षा के लिए निर्देश दिए इस अवसर पर जीशान सैफी,संदीप सोनी, डॉ सलीम, शानू ठेकेदार, असगर अली, सरताज अली आदि उपस्थित रहे।

