Oplus_16908288
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
सरूरपुर।जिला पंचायत वार्ड संख्या 12 से प्रत्याशी हसीन उर्फ मुन्ना भैया का जनसंपर्क अभियान सरूरपुर क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन तेज़ी पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को उन्होंने जसड़ सुल्तान नगर, जैनपुर, पांचली बुजुर्ग, पीठलौकर, मुल्हेड़ा, गोटका समेत कई गांवों में व्यापक जनसंपर्क किया। इस दौरान ग्रामीणों ने फूल-मालाएं पहनाकर और नारेबाजी करते हुए उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पूरे क्षेत्र में उत्साह और समर्थन का माहौल देखने को मिला।जनसंपर्क के दौरान हसीन उर्फ मुन्ना भैया ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं। ग्रामीणों ने खराब सड़कों, जलभराव, बिजली आपूर्ति की अनियमितता, शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी तथा रोजगार से जुड़े मुद्दे प्रमुख रूप से उठाए। प्रत्याशी ने सभी समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया।इस मौके पर हसीन उर्फ मुन्ना भैया ने कहा कि क्षेत्र की जनता से मिल रहा प्रेम और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि यदि जनता ने सेवा का अवसर दिया तो बिना किसी भेदभाव के पूरे वार्ड का समग्र विकास कराया जाएगा। गांवों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना, जरूरतमंद परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना और युवाओं को शिक्षा व रोजगार से जोड़ना उनकी प्राथमिकता रहेगी।उन्होंने आगे कहा कि जिला पंचायत में पारदर्शी और ईमानदार कार्यप्रणाली के साथ विकास कार्य कराए जाएंगे। प्रत्येक गांव की समस्याओं का समाधान गांव स्तर पर ही किया जाएगा, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। साथ ही उन्होंने युवाओं से विकास में भागीदारी निभाने की अपील की।स्थानीय लोगों का कहना है कि हसीन उर्फ मुन्ना भैया हमेशा जनता के बीच रहते हैं और हर सुख-दुख में साथ खड़े दिखाई देते हैं। उनके सरल स्वभाव और सामाजिक सरोकारों के चलते क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ बनी हुई है। ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में वार्ड नंबर 12 में विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी।दौरे के अंत में विभिन्न गांवों में नुक्कड़ बैठकों का आयोजन किया गया, जहां समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आगामी चुनाव में भारी मतों से जीत दिलाने का संकल्प लिया। क्षेत्र में हसीन उर्फ मुन्ना भैया का जनसंपर्क अभियान लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है।

