मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान में भारत सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी एवं युवाओ को सीधे रोजगार से जोडने वाली योजना ’’प्रधानमंत्री विकसित भारत योजना’’ के बारे में कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओ को जागरूक करने के उद्देश्य से ’’भविष्य निधि आपके द्वार’’ विषय पर संगौष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें सरकार के दो पी0एफ0 कमिश्नर समेत आधा दर्जन वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिभाग करते हुए एक अगस्त 2025 से लागू होने वाली इस शानदार रोजगारोन्मुखी योजना के बारे में विस्तार से समझाया। इसके साथ ही यूनिवर्सल एकाउन्ट नम्बर ;न्।छद्ध, पेन्शन, ई-रजिस्ट्रेशन, आधार प्रमाणीकरण मोबाईल अपडेट, क्लेम ट्रैकिंग सहित कई डिजीटल सेवाओ के बारे में आन-स्पॉट जानकारी प्रदान कर रिटायरमेंट के बाद भविष्य निधि के फायदो के बारे में जानकारी साझा की। संस्थापक अध्यक्ष श्री सुधीर गिरि ने आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए प्रतिकुलाधिपति डॉ0 राजीव त्यागी, एवं कुलपति के साथ मिलकर शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेट कर उनको सम्मनित किया। श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान के डॉ0 सी0वी0 रमन सभागार में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत ’’भविष्य निधि आपके द्वार’’ विषय पर आयोजित संगौष्ठी का शुभारम्भ संस्थापक अध्यक्ष डॉ0 सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डॉ0 राजीव त्यागी, पी0एफ0 कमिश्नर श्री अनिल कुमार, क्षेत्रीय पी0एफ0 कमिश्नर श्री मनोज कुमार गुप्ता, कुलपति प्रो0 कृष्णकान्त दवे, क्षेत्रीय प्रवर्तन अधिकारी प्रशान्त कुमारर, एच0आर0 हेड कुलदीप सिंह आदि ने सरस्वती माँ के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया। इस अवसर पर कुलसचिव प्रो0 पीयूष पाण्डेय, डॉ0 राजेश सिंह, डॉ0 नीतू पंवार, डॉ0 एस0एन0 साहू, डॉ0 सुमन कुमारी, डॉ0 योगेश्वर शर्मा, डॉ0 राजवर्द्धन सिंह, डॉ0 अश्विन सक्सेना, डॉ0 ओमप्रकाश गोसाई, डॉ0 अनिल जायसवाल, डॉ0 ऐना ऐरिक ब्राउन, डॉ0 एस0के0 श्रीवास्तव, एच0आर0 मैनेजर प्रशान्त कुमार, मेरठ परिसर से निदेशक डॉ0 प्रताप सिंह एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

