सरधना संवाददाता एन 20 न्यूज
सरधना । मामला थाना सरूरपुर क्षेत्र के गांव मैनापूठी का है विधायक निधि से बने बस स्टैंड पुराने यात्री शेड को ग्राम प्रधान ने बिना अनुमति के गिरवा कर उसका सरिया बेचने के लिए भेज दिया। हालांकि मौके पर पहुंचे बजरंग दल के प्रांत संयोजक अभिषेक चौहान ने डीएम डॉ. वीके सिंह से पूरे मामले की शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए बेचने के लिए जा रहा सरिया जब्त कर लिया। इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी ट्वीट किया गया है।बताया गया है कि गांव में बस स्टैंड पर काफी समय से विधायक निधि से बना हुआ यात्री शेड कुछ समय से जर्जर हालत में हो गया था। इसी यात्री शेड को गुरुवार की शाम ग्राम प्रधान पति कुंवरपाल ने कुछ मजदूरों को लगाकर बिना सरकारी अनुमति और टेंडर कराए ही गिरवा दिया। इस काम में लगे मजदूरों को मजदूरी की जगह यात्री शेड में लगे मलबा और सरिया बेचने को कह दिया। जिसके बाद मजदूर यात्री शेड से निकले सरिये को कबाड़ी के यहां बेचने जा रहे थे। इस बात का पता जैसे ही बजरंग दल के प्रांत संयोजक अभिषेक चौहान को चला तो उन्होंने तुरंत इस मामले को लेकर फोटो वीडियो बनाकर डीएम डॉ. वीके सिंह को भेज दी।जिसके बाद डीएम ने इस मामले में स्थानीय पुलिस को सख्त कार्रवाई के आदेश दिये और कहा कि बिना सरकारी टेंडर के किसी भी संपत्ति को गिराना अवैध है। इस मामले में अभिषेक चौहान का कहना है कि विधायक निधि से बना यात्री शेड प्रधान के अधीन भी नहीं आता फिर भी इसे गलत तरीके से गिरा दिया गया। इस मामले में अभिषेक चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी ट्वीट किया गया है। फिलहाल पुलिस ने बेचने के लिए लेजाए जा रहे सरिया को जब्त कर लिया। अभिषेक चौहान ने मामले की जाँच करा कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

