महिला सशक्तिकरण पर बच्चों ने बनाए आकर्षक पोस्टर, विजेताओं को किया गया सम्मानित
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
जानी खुर्द। नगर पंचायत सिवालखास के तत्वावधान में संत माइकल स्कूल में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष फुरकाना चौहान, नगर पंचायत के कर्मचारीगण, विद्यालय के अध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।प्रतियोगिता में बच्चों ने महिला सशक्तिकरण विषय पर सुंदर एवं प्रेरणादायक पोस्टर बनाकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में चेयरमैन फुरकाना चौहान ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।चेयरमैन फुरकाना चौहान ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देना है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से समाज में महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने की अपील की।

