अनम बागपत संवाददाता एन 20 न्यूज
बागपत।बाग़पत के रटौल में कांग्रेस पार्टी को एक बड़ी राजनीतिक मज़बूती उस वक़्त मिली जब प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. मैराजुद्दीन अहमद के पुत्र एडवोकेट बदर महमूद और फ़ैज़ महमूद की अगुवाई में क्षेत्र के कई दर्जन लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। रटौल के शीश महल में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेता एडवोकेट बदर महमूद और फ़ैज़ महमूद ने नए सदस्यों का फूलमालाओं से स्वागत किया और उन्हें पार्टी के संविधान और विचारधारा से अवगत कराया।कार्यक्रम के दौरान एडवोकेट बदर महमूद ने कहा कि कांग्रेस ही देश की वह पार्टी है जिसने हमेशा अमन, इंसाफ़ और तरक़्क़ी की राजनीति की है। आज जब समाज को जात-पात और मज़हब के नाम पर बांटने की कोशिशें हो रही हैं, तब कांग्रेस ही एक ऐसी ताक़त है जो सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में यक़ीन रखती है। हम कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में देश में मोहब्बत और इंसाफ़ की सियासत को मज़बूत करने के लिए मैदान में उतर चुके हैं।उन्होंने आगे कहा कि हमारा मक़सद क्षेत्र के नौजवानों को रोज़गार, किसानों को हक़ और आम जनता को इंसाफ़ दिलाना है। रटौल और बागपत जैसे इलाक़ों में अब बदलाव की लहर चल पड़ी है और कांग्रेस उस बदलाव की अगुवाई करेगी।युवा नेता फ़ैज़ महमूद ने कहा कि हम कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित हैं। कांग्रेस ने हमेशा गरीब, मज़दूर और किसान के हितों की बात की है। अब वक्त है कि युवा वर्ग नफ़रत की सियासत से हटकर विकास की राजनीति को अपनाए। हम सब मिलकर कांग्रेस को मज़बूत करेंगे और जनता की आवाज़ को विधानसभा और संसद तक पहुंचाएंगे।कांग्रेस में शामिल हुए लोगों ने भी कहा कि वे पार्टी नेतृत्व के साथ मिलकर क्षेत्र की बुनियादी ज़रूरतों, शिक्षा, स्वास्थ्य और बेरोज़गारी के मुद्दों पर सक्रियता से काम करेंगे। इस मौके पर पार्टी में शामिल हुए नए सदस्यों ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया और आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मज़बूत करने का संकल्प लिया।इस मौके पर निजारत तोमर,मोहमद महबूब, खालिद चौहान,नौशाद अंसारी,जमील अहमद, उबैदुल्ला, आमिर तोमर,वाहिद, चो.युसुफ, हाजी शाहिद, दिलशाद, वसीम, शमशाद, नूरुल, सैयद काशिफ, तनवीर, इंतजार, नसरुद्दीन,बाबू अंसारी आदि ने कांग्रेस की सदस्यता ली

