मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
परीक्षितगढ़- थाना पुलिस ने गांव सिंघावली निवासी आशु की हत्या में फरार चल रहे एक हत्यारोपी को आसिफाबाद गेसूपुर संपर्क मार्ग से गिरफ्तार कर थाने ले आए। पुलिस पुछताछ में रूपए नहीं देने पर हत्या करने की बात कबूली। पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही से मध्य गंग नहर से स्पैंल्डर स्ट्रीम बाइक बरामद कर बुधवार को चालान कर जेल भेज दिया। पुलिस चार आरोपियों को जेल भेज चुकी है। फरार दो आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।बता दे कि छः दिन पूर्व थाना कंकर खेडा के गांव सिघावली निवासी आशु ताउ के पुत्र मोहसिन के साथ बाइक द्वारा नगर की एक कॉलौनी में टाईल्स का कार्य देखने आये थे। मकान के अंदर पहले से ही घात लगाये बैठे आसिफ टोंटा, साबिर ,रिहान उर्फ गोलू निवासी गेसूपुर थाना किठौर व जान मोहम्म्द एंव जाकिर थाना सरधना के गांव मैना पूठी निवासी आरोपियों ने आशु व मोहिसन से रूपए मांगे रूपये देने से मना करने पर उक्त लोगों ने आशु की रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी थी असिफाबाद मध्य गंग नहर किनारे व मोहिसन को हाथ, पांव व मुंह बांधकर ईंख के खेत में फेंक कर फरार हो गए थे। हत्यारोपी साबिर पुत्र भूरे, रिहान उर्फ गोलू मेहरबान, आसिफ टोंटा पुत्र रहीसुद्दीन निवासी गेसूपुर जुनबी थाना किठौर को गिरफ्तार कर इनकी निशानेदही से मृतक आशु का शव आसिफाबाद मध्य गंग नहर किनारे से बरामद कर पहले ही जेल भेज दिया है। बुधवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आसिफाबाद गेसूपुर संपर्क मार्ग से पैदल जा रहे एक हत्योरोपी को गिरप्तार कर थाने ले आए। पुलिस पुछताछ में सरधना के गांव मैना पूठी निवासी हत्यारोपी जाकिर पुत्र घसीटू ने बताया मोहसिन व आशु से रूपए मांगे थे मना करने पर दोनों को जान से मारने की योजनाअंर्तगत आशु की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। जाकिर की निशान देही से मृतक आशु की बाइक स्टीम यूपी -१५- ई क्यू ४३७६ मध्य गंग नहर से बरामद की है। हत्या में फरार चल रहे आरोपी जान मोहम्मद उर्फ जानू व पंडित नाम के एक अन्य व्यक्ति की तलाश में दबिश दी जा रही है। परिजनों ने छः आरोपियो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी थी। पुलिस ने चार आरोपियों को जेल भेज चुकी है।

