शौहिद सैफी संवाददाता एन 20 न्यूज़
परीक्षितगढ़- बीती रात गांव पूठी में ड्रोन की दहशत के चलते टोली बनाकर पहरा दे रहे एक १६ वर्षीय युवक की रंजिश के चलते गावं के ही एक युवक ने तंमचे से सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंचे एसपी देहात व फोरसिंक टीम ने मौका ए वारदात से साक्ष्य एकत्रित कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया आरोपी की निशानदेही से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तंमचा बरामद करते हुए कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।। मृतक की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के शव का श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया मुखाग्नि चेचेरे भाई ने दी।एक माह से ड्रोन को लेकर क्षेत्र के गांवों में ग्रामीण पहरा दे रहे है। ड्रोन आसमान में दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन चुका है। जिसके चलते गांव पूठी में मंगलवार की रात लगभग ढाई बजे गांव के पुराना मुख्य बाजार में टोली बनाकर टिल्लू चक्की के पास अक्षय, शिवा, मनीष, मंयक, रोहित आदि पहरा दे रहे थे। इसी दौरान मंयक ने रोहित के सीने में तमंचे से गोली मार दी। गोली लगने पर पहरा दे रहे युवको ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायल अवस्था में सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसपी देहात राकेश कुमार मिश्र, सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह व फोरेंसिक टीम के साथ मय फोर्स के साथ घटना स्थल से फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। एसपी देहात राकेश मिश्र ने ग्रामीणों व परिजनों से जानकारी ली । पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टामार्टम को भेज दिया। मृतक के पिता जितेन्द्र की कई वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। पुलिस पहरा दे रहे कुछ युवको को थाने ले आए। जहां पकड़े गए एक युवक मंयक ने पुलिस पुछताछ में पुरानी रंजिश के चलते रोहित की हत्या करने की बात कबूली। मृतका की मां बबीता ने गांव के मंयक पुत्र विनोद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस ने उक्त आरोपी की निशानेदही से हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव का गांव के श्मशान घाट पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया मुखाग्नि चेहरे भाई चाहल ने दी।
मामूली कहासुनी में युवक की गोली मारकर हत्या ।
एक माह से ड्रोन के आसमान से दिखाई देने पर लोग गांव गांव पहरा दे रहे है। गांव के मंयक की चार दिन पूर्व किसी बात को लेकर रोहित से कहासुनी हो गई थी। मंगलवार की रात मंयक अपनी अंटी में तमंचा लगाकर गलियों में घूम रहा था और पहरा दे रहे जगह पर पहुंचक मौका पाकर रोहित की गोली मारकर हत्या कर दी।

मृतक का फाइल फोटो
परिवार की जिम्मेदारी मृतक के कंधों पर थी।
मृतक रोहित अपने तीन भाई बहनों में अकेला था। तथा वह अपनी विधवा मां बबीता के साथ मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था मां पुत्र रोहित को बार बार याद व बहन तनु सलौनी अब परीक्षितगढ़ के गांव पूठी में पहरा दे रहे युवक की गोली मारकर हत्या।
मृतक अपने परिवार का इकलौता सहारा था परिजनों पर टूटा गम का पहाड़।
रक्षाबंधन पर भाई को कैसे बांधेगी राखी बहनों का रो रोकर बुरा हाल।
परीक्षितगढ़- बीती रात गांव पूठी में ड्रोन की दहशत के चलते टोली बनाकर पहरा दे रहे एक १६ वर्षीय युवक की रंजिश के चलते गावं के ही एक युवक ने तंमचे से सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंचे एसपी देहात व फोरसिंक टीम ने मौका ए वारदात से साक्ष्य एकत्रित कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया आरोपी की निशानदेही से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तंमचा बरामद करते हुए कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।। मृतक की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के शव का श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया मुखाग्नि चेचेरे भाई ने दी एक माह से ड्रोन को लेकर क्षेत्र के गांवों में ग्रामीण पहरा दे रहे है। ड्रोन आसमान में दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन चुका है। जिसके चलते गांव पूठी में मंगलवार की रात लगभग ढाई बजे गांव के पुराना मुख्य बाजार में टोली बनाकर टिल्लू चक्की के पास अक्षय, शिवा, मनीष, मंयक, रोहित आदि पहरा दे रहे थे। इसी दौरान मंयक ने रोहित के सीने में तमंचे से गोली मार दी। गोली लगने पर पहरा दे रहे युवको ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायल अवस्था में सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसपी देहात राकेश कुमार मिश्र, सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह व फोरेंसिक टीम के साथ मय फोर्स के साथ घटना स्थल से फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। एसपी देहात राकेश मिश्र ने ग्रामीणों व परिजनों से जानकारी ली । पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टामार्टम को भेज दिया। मृतक के पिता जितेन्द्र की कई वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। पुलिस पहरा दे रहे कुछ युवको को थाने ले आए। जहां पकड़े गए एक युवक मंयक ने पुलिस पुछताछ में पुरानी रंजिश के चलते रोहित की हत्या करने की बात कबूली। मृतका की मां बबीता ने गांव के मंयक पुत्र विनोद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस ने उक्त आरोपी की निशानेदही से हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव का गांव के श्मशान घाट पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया मुखाग्नि चेहरे भाई चाहल ने दी।
मामूली कहासुनी में युवक की गोली मारकर हत्या ।
एक माह से ड्रोन के आसमान से दिखाई देने पर लोग गांव गांव पहरा दे रहे है। गांव के मंयक की चार दिन पूर्व किसी बात को लेकर रोहित से कहासुनी हो गई थी। मंगलवार की रात मंयक अपनी अंटी में तमंचा लगाकर गलियों में घूम रहा था और पहरा दे रहे जगह पर पहुंचक मौका पाकर रोहित की गोली मारकर हत्या कर दी।

परिवार की जिम्मेदारी मृतक के कंधों पर थी।
मृतक रोहित अपने तीन भाई बहनों में अकेला था। तथा वह अपनी विधवा मां बबीता के साथ मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। मृतक की मां बबीता ,बहन तनु सलौनी अब किस की कलाई पर बांधेगी राखी भाई को याद करते हुए बेहोश हो जाती सांत्वना दे रही महिलाएं भी अपने आंखों की अश्रुधार को बहने से नहीं रोक सकी घर के बाहर लोगों की भीड़ की आंखें भी नम थी। इकलौता घर का चिराग बुझने से परिजनों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है।
ड्रोन से घबराएं नहीं नादियों का सर्वेक्षण।
ड्रोन के आसमान में दिखाई देने से गांव में दहशत का माहौल के साथ तरह तरह की चचाएं जन्म लेने लगी है। गांव से आसमान में ड्रोन की उड़ने से पुलिस प्रशासन परेशान की नींद उड़ी हुई थी। प्रशासन का कहना है ड्रोन दिखने पर घबराएं नहीं क्योंकि नदियो का सर्वेक्षण का कार्य चल रहा है। लेकिन उसके बावजूद भी गांवों मे पहरा दे रहे हैं।किस की कलाई पर बांधेगी राखी भाई को याद करते हुए बेहोश हो जाती सांत्वना दे रही महिलाएं भी अपने आंखों की अश्रुधार को बहने से नहीं रोक सकी घर के बाहर लोगों की भीड़ की आंखें भी नम थी। इकलौता घर का चिराग बुझने से परिजनों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है।ड्रोन के आसमान में दिखाई देने से गांव में दहशत का माहौल के साथ तरह तरह की चचाएं जन्म लेने लगी है। गांव से आसमान में ड्रोन की उड़ने से पुलिस प्रशासन परेशान की नींद उड़ी हुई थी। प्रशासन का कहना है ड्रोन दिखने पर घबराएं नहीं क्योंकि नदियो का सर्वेक्षण का कार्य चल रहा है। लेकिन उसके बावजूद भी गांवों मे पहरा दे रहे हैं।

