मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ /जानी खुर्द। मेरठ की थाना जानी की साइबर हेल्पडेस्क टीम ने साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति की ₹39,748 की रकम वापस कराई जानकारी के अनुसार, ग्राम नेक निवासी वीर सिंह चौहान ने 3 अक्टूबर को ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान ₹39,748 रुपये गलत खाते में ट्रांसफर कर दिए थे। इस संबंध में पीड़ित द्वारा हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसकी रिपोर्ट संख्या 23101250001298 साइबर पुलिस पोर्टल पर थाना जानी को प्राप्त हुई। मेरठ एसएसपी डा विपिन ताड़ा के निर्देशन पर चलाए जा रहे साइबर अपराधों की रोकथाम एवं धनराशि रिकवरी अभियान के तहत थाना जानी की साइबर हेल्पडेस्क टीम ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित बैंकों से समन्वय स्थापित किया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रांसफर की गई राशि को सीज कराया और दिनांक 12 नवम्बर ₹39,748 की पूरी रकम पीड़ित को वापस करा दी। पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि ऑनलाइन लेनदेन के दौरान सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 या नजदीकी थाने में सूचना दें।

