मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।मानसिक रूप से अस्वस्थ एक युवक को कुछ युवकों ने बेरहमी से पीटा। यह घटना गुरुवार को हुई जब ओवैस अपनी बकरी के लिए चारा लेने गया था।परिजनों के मुताबिक, उन्हें घटना के कई वीडियो मिले हैं, जिनमें वही चार-पांच युवक ओवैस को लात-घूंसों और लाठी-डंडों से पीटते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो अलग-अलग जगहों के बताए जा रहे हैं। पिटाई के बाद हमलावर ओवैस को मेरठ रोड पर बिजली घर के पीछे एक खेत में छोड़कर चले गए। परिजनों के अनुसार मोहल्ला भुलरिया निवासी ओवैस पुत्र इसरार मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसका इलाज चल रहा है।

वहां से गुजर रहे मोहल्ले के एक युवक ने ओवैस को पहचानकर उसके परिवार को सूचना दी। परिजन तुरंत उसे अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज कराया गया। परिवार ने इस संबंध में थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी है।चौकी प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान कर ली गई है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।

