झूठी लूट की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक महेश राठौर ने सूचना देने वाले को जमकर फटकार लगाई
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ /जानी खुर्द:शुक्रवार की दोपहर बाद बाइक सवार दो बदमाशों द्वारा एक व्यक्ति से सत्तर हजार रुपए की लूट की जानकारी पर पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर बदमाशों की तलाश की तो लूट की सूचना झूठी निकलने पर जहां पुलिस ने राहत की सांस ली वहीं सूचना देने वाले की जमकर खबर भी ली है। बागपत जनपद के खिंदोड़ा गांव निवासी साहुल पुत्र विपिन आज अपने दोस्तों के साथ भोला आजाद गंग नहर नहाने आया था।साहुल ने दोपहर बाद भोला चौकी पुलिस को सूचना दी कि वह यहां नहाने आया था। वह नहा कर जैसे ही अपने घर जाने का प्रयास कर रहा था तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उसके पास से 70000 की नगदी लूट ली और फरार हो गए। 70000 की लूट की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया।सूचना पर भोला चौकी पुलिस व थाना प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार राठौर मय फोर्स के तुरंत मौके पहुंचे और क्षेत्र की घेराबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी होली के आधार पर पुलिस ने दो।पुलिस ने हुलिए के आधार पर दो व्यक्तियों को जब पूछताछ के लिए रोका तो उन्होंने बताया की यह लूट की सूचना नहीं है जो व्यक्ति आपको सूचना दे रहा है वह शराबी किस्म का आदमी है और वह उनके साथ ही नहाने आया था। पुलिस दोनों व्यक्तियों को चौकी पर ले गई और आमना सामना कराया तो लूट की सूचना देने वाले साहिल ने अपनी गलती स्वीकारी और थाना पुलिस से माफी मांगने लगा। थाना प्रभारी निरीक्षक महेश राठौर ने लूट की सूचना देने वाले साहिल की जमकर क्लास ली तो सूचना देने वाले हैं माफी मांगने लगा।लगातार माफी मांग कर अपना पीछे छुड़ाया पुलिस ने चेतावनी देकर झूठी सूचना देने वाले को जाने दिया।

