Oplus_16908288
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
जानी खुर्द । सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर जानी पुलिस की ओर से शुक्रवार को दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जानी थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने किया।दौड़ की शुरुआत सीएलएम इंटर कॉलेज जानी से हुई, जो जानी गंग नहर तक गई और वहीं से वापस कॉलेज परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि सरदार पटेल के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम में जानी थाना पुलिस का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

