शौहिद सैफी संवाददाता एन 20 न्यूज
परीक्षितगढ़। ६ दिन पूर्व नगर के मुख्य बाजार में सयुंक्त व्यापार संघ अध्यक्ष के भाई की किराना की दुकान में चोरी के मामले में पुलिस खाली हाथ है। चोरी की वारदात का खुलासा नहीं होने पर व्यापारियों में रोष व्याप्त है। पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए टीम गठित कर रखी है।बता दे कि ६ दिन पूर्व शुक्रवार की रात को नगर के मुख्य बाजार में संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष सुधीर गर्ग के बड़े भाई सतीश चंद गर्ग की धर्मदास मुंशीलाल एंड संस के नाम से किराना की दुकान है। व्यापारी सतीश चंद गर्ग अपनी दुकान का ताला लगाकर मेरठ गंगानगर अपने आवास पर गया था। इसी बीच चोरों ने रात छत पर पंहुचकर और ऊपर व नीचे का जीने का दरवाजा तोड़कर दुकान के अंदर घुसकर दुकान का गल्ला तोड़कर उसमें रखे 1 लाख 15 हजार रूपए की नकदी व 300 ग्राम चांदी के सिक्के चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने चोरों की तलाश में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल चुकी है। व्यापारियों में चोरी की वारदात का खुलास नहीं होने पर रोष व्याप्त बना हुआ है।थानाध्यक्ष सुदीश कुमार सिरोही ने बताया कि सीसीटीवी फूटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही चोरी की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष सुधीर गर्ग ने बताया कि पुलिस चोरी की वारदाता का खुलासा करने में नाकाम बनी हुई है। जिसको लेकर व्यापारियों में रोष व्याप्त है। पुलिस का कहना है चोरों के नजदीक पहुंच गए है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

